विद्यालय में इण्टरमीडिएट स्तर तक कला, विज्ञान तथा वाणिज्य वर्गो की शिक्षा का समुचित व्यवस्था है। 35 कक्षों का विशाल भवन, खेलकूद के लिए विशाल प्रांगण, आधुनिक उपकरणों तथा साज-सज्जा से युक्त भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान विषयों की प्रयोगशाला, भव्य पुस्तकालय एवं वाचनालय, विभिन्न विषयों के अध्यापन हेतु प्रथक-कक्ष, भव्य सभा कक्ष, विस्तृत एवं सुरम्य क्रीडा स्थल सुनिर्मित प्रांगण इस संस्था की अपनी शोभा है। भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, प्रयोगशाला जनपद में अपना अतुल्य स्थान रखती है।
इस विद्यालय में शिक्षण उद्देश्यों के लिए 35 कक्ष हैं। सभी कक्षों की स्थिति ठीक है और छात्रों के लिए फर्नीचर एवं पंखों का समुचित प्रबन्ध है । इसमें गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अन्य कक्ष हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के लिए अलग कक्ष है। विद्यालय में पक्की चाहरदीवारी है। विद्यालय में विद्युत एवं जनरेटर की समुचित व्यवस्था है। विद्यालय में पुरुष और महिला शौचालय अलग अलग है। विद्यालय में एक पुस्तकालय है और इसके पुस्तकालय में 1000 से अधिक पुस्तकें हैं। विद्यालय में पेयजल का स्रोत RO है । विद्यालय प्रांगण में ही खेलकूद का प्रबंध है । विकलांग बच्चों के लिए कक्षाओं तक पहुंचने के लिए विद्यालय में रैंप की व्यवस्था है। विद्यालय में शिक्षण और सीखने के उद्देश्य से 10 कंप्यूटर हैं और सभी काम कर रहे हैं। विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सरकारी नियमानुसार रहती है।
वर्तमान में छात्रों की संख्या लगभग 4100 है | विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिंदी एवं उर्दू है। विद्यालया में शैक्षणिक सत्र अप्रैल से मार्च तक रहता है।
Other Important Rules :
1. विद्यालय में फोन रखना वर्जित है |
2. किसी ऐसे अभ्यर्थी को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिसे अनुशासन समिति द्वारा दुर्व्यवहार तथा विद्यालय के किसी शिक्षक या कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार का दोषी पाया गया हो |
3. विद्यालय में प्रतिदिन परिचय-पत्र लाना अनिवार्य होगा|
4. निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित ना होने पर प्रवेशार्थी का प्रवेश अधिकार समाप्त हो जाएगा| प्रवेश के समय जाति प्रमाण पत्र, टी० सी० एवं आधार कार्ड की प्रतिलिपि लाना अनिवार्य है|
4. निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित ना होने पर प्रवेशार्थी का प्रवेश अधिकार समाप्त हो जाएगा| प्रवेश के समय जाति प्रमाण पत्र, टी० सी० एवं आधार कार्ड की प्रतिलिपि लाना अनिवार्य है|
6. प्रवेश के समय अपना फोटो लाना अति आवश्यक है|
7. विद्यालय में सभी छात्रों को विद्यालय की वेशभूषा में आना अति आवश्यक है |