विद्यालय इतिहास

वर्तमान संस्था आजाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज, डासना, गाजियाबाद की स्थापना “जूनियर हाई स्कूल डासना” के रूप में 1948 में हुई थी | ब्रिटिश काल में डासना के संपूर्ण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रबंध नहीं था | माननीय हा० आफताब अली स्वतंत्रता सेनानी के दिल में क़ौम का दर्द था | वह एक समय से इलाके में हाई स्कूल की स्थापना की जरूरत को महसूस कर रहे थे | उन्होंने अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन, हल्का - डासना संस्था की स्थापना की | अंजुमन की कोशिशों से सन 1948 में वर्तमान विद्यालय जूनियर हाई स्कूल के रूप में उदय हुआ | सन 1954 के मध्य तक विद्यालय किराए के मकानों में चलता रहा तथा 24 जुलाई 1954 को अपना निजी भवन बनने पर विद्यालय वर्तमान भवन में आ गया | सन 1960 में विद्यालय को जूनियर हाई स्कूल की स्थाई मान्यता प्राप्त हुई | सन 1962-63 में विद्यालय जूनियर हाई स्कूल की ग्रांट इन एड लिस्ट पर आया | सन 1963-64 में विद्यालय को हायर सेकेंडरी की मान्यता प्राप्त हुई 1965-66 में हाई स्कूल में विज्ञान वर्ग की मान्यता मिली | सन्न 1967-68 में विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय की मान्यता मिली | प्रबंध समिति के प्रस्ताव द्वारा मौलाना अबुल कलाम की देश के लिए शैक्षिक योगदान को सराहते हुए विद्यालय “आजाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज, डासना” के नाम से जाना जाने लगा | सन्न 1975 में अल्प संख्यक संस्था घोषित हुई | 01-04-1971 से विद्यालय वेतन वितरण अधिनियम के अंतर्गत आया | वर्ष 1995-96 में हाईस्कूल कॉमर्स वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई | वर्ष 2000-2001 में इंटर कक्षाओं के लिए विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई तथा वर्ष 2001-2002 में इंटर कक्षा के लिए कॉमर्स वर्ग में मान्यता प्राप्त हुई |
संस्था दिनों दिन प्रगति के मार्ग पर है | संस्था में इस वर्ष लगभग 4100 विद्यार्थी हैं जिसमें लगभग 50% छात्राएं एवं 50% छात्र तथा संस्था में मुस्लिम समुदाय के छात्रों की संख्या लगभग 80% है |