Message From Principal

आजाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज डासना, गाजियाबाद की वैबसाइट www.azadmemorialintercollege.in आप सबके समक्ष प्रस्तुत करते हुए अत्यन्त हर्ष की अनुभूति हो रही है|

विद्यालय तथा उससे संबंधित बहुत से विभागीय नियमों का ज्ञान अभिभावकों को होना आवश्यक है, जिससे वे अपने बच्चों को प्रेरित करें कि विद्यालय नियमों का वह पूरी तरह पालन करते हुए नित नूतन सफलताओं की ओर अग्रसर हो | सभी छात्र अपनी कक्षाओं में प्रारंभ से ही अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत और परिश्रम से करें जिससे हमारे छात्र जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपना स्थान बनाए और विद्यालय के आसपास के वातावरण को भी पूर्ण हरा भरा बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें | इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय वेबसाइट पब्लिश की गई है तथा इसमें यथासंभव सभी आवश्यक नियमों, उप नियमों एवं जरूरी सूचनाओं का समावेश किया गया है |

विद्यालय की Website www.azadmemorialintercollege.in एक ऐसा दर्पण है जिसमें विद्यालय की समस्त गतिविधियाँ विशेषकर छात्रों के कार्य-कलाप एवं उपलब्धियाँ प्रतिबिम्बित होती है। यह विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सृजनात्मकता का एक परिचय है।
Shakeel Ahmad M.A.Bed
प्रधानाचार्य - आजाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज डासना, गाजियाबाद